ये है प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी फिल्म, 'ब्वॉयफ्रेंड' को दी थी सुसाइड की धमकी
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी अगर जिंदा होतीं तो 26 साल की हो जातीं। 10 अगस्त 1991 को जमशेदपुर (तब बिहार) में जन्मीं प्रत्यूषा ने 1 अप्रैल, 2016 को पंखे से लटककर सुसाइड कर ली थी। प्रत्यूषा की पहली डेथ एनिवर्सरी पर उनकी क्लोज फ्रेंड काम्या पंजाबी ने उनकी शॉर्ट फिल्म 'हम कुछ कह ना सके' रिलीज की थी। ब्वॉयफ्रेंड को दी थी सुसाइड की धमकी
36 सेकेंड के इस प्रोमो में प्रत्यूषा राहुल नाम के शख्स से लड़ते और उन्हें धमकी देती नजर आती हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि प्रत्यूषा के रियल लाइफ ब्वॉयफ्रेंड का नाम भी राहुल राज सिंह था। प्रत्यूषा के सुसाइड के बाद राहुल पर उनके दोस्तों और परिवार वालों ने कई आरोप लगाए थे। प्रोमो में प्रत्यूषा शराब पीती और सिगरेट फूंकती नजर आती हैं। वे कहती हैं, "अगर आज तुम गए तो फिर कभी मुझे देख नहीं पाओगे।"
प्रत्यूषा की लाइफ से मिलती है यह फिल्म
काम्या पंजाबी के मुताबिक, यह फिल्म प्रत्यूषा की लाइफ से काफी मिलती जुलती है। इसमें उन्हें दिल टूटने के बाद स्मोकिंग और शराब की लत का शिकार बनते दिखाया गया है। काम्या के मुताबिक, इमोशनल सीन्स की शूटिंग के दौरान प्रत्यूषा ने ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं किया था। इतना ही नहीं, प्रत्यूषा के कहने पर ही मेल कैरेक्टर का नाम राहुल रखा गया था। बता दें, अचानक हुई प्रत्यूषा की मौत की वजह से फिल्म का क्लाइमैक्स सीन्स शूट नहीं हो पाया था।
18 मिनट की है प्रत्यूषा की आखिरी फिल्म
करीब 18 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म में एक लड़की और लड़के की कहानी को दिखाया गया है, जो पति-पत्नी हैं। प्रत्यूषा का नाम शालू, जबकि मेल कैरेक्टर का नाम राहुल है। शुरू में तो सब ठीक रहता है लेकिन धीरे-धीरे दोनों में दूरियां बढ़ने लगती हैं। राहुल शालू को वक्त नहीं देता, जिसकी वजह से वो शराब और सिगरेट पीने लग जाती है। दोनों में झगड़े भी होते हैं।


Post a Comment