Header Ads

पत‍ि को ऐसे प्रोटेक्ट करती रही मह‍िला, च‍िल्लाती रही-कोई तो पानी प‍िला दो


एक मह‍िला से छेड़खानी के मामले को लेकर गुरुवार को जि‍ला हॉस्प‍िटल में जमकर बवाल हुआ। मह‍िला का आरोप है क‍ि डॉक्टर ने उसे देखने के बहाने छेड़खानी करना शुरू कर द‍िया। व‍िरोध करने जब पत‍ि मौके पर पहुंचे तो साथ‍ियों के साथ म‍िलकर उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर प‍िटाई कर दी। इस दौरान वह च‍िल्लाती रही क‍ि कोई पानी प‍िला दो, लेक‍िन क‍िसी ने पानी तक नहीं द‍िया। मह‍िला का आरोप- डॉक्टर ने कहा, हराम की दवा लेने आए हो

-महि‍ला मरीज शहनाज ने बताया, ''मैं डॉक्टर को दिखाने के ल‍िए पत‍ि के साथ आई थी। इस दौरान डॉक्टर ने छेड़खानी शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया तो मेरे पति को मारने लगे और बोले- हराम की दवा लेने आए हो।''

-वहीं, मह‍िला के पत‍ि कलाम ने कहा, ''हम अपनी पत्नी और खुद को दिखाने आए थे। डॉक्टर मेरा पर्चा नीचे करते जा रहे थे। जब पूछा तो उन्होंने कहा, हराम की दवा लेने आए हो। वह अपने करीबियों को देख रहे थे और मेरी पत्नी के साथ छेड़छाड़ किया।''

क्या कहते हैं आरोपी डॉक्टर

-ज‍िला हॉस्प‍िटल के सर्जन रवि आनंद ने बताया, मैं करीबन 150 मरीजों का पर्चा जमा कर एक-एक मरीज को देख रहा था, तभी एक शहनाज नाम की महिला आई और अपना पर्चा निकालकर चली गई।
-एक घंटे बाद फिर आई और पहले देखने का दबाव बनाने लगी और उसका पत‍ि गाली देने लगा। इस पर उन्होंने उसके पति को पकड़कर पुलिस को फोन कर दिया।

-जब पुलिस आई तो मैं एप्लिकेशन लिख रहा था, तभी अचानक उसकी पत्नी आई और पीछे से आकर मुझे मारने लगी और छेड़खानी का आरोप लगाने लगी, जबकि ओपीडी में काफी भीड़ थी।

क्या कहते हैं हॉस्प‍िटल के अध‍िकारी

-कार्यवाहक सीएमएस राजीव तिवारी ने बताया, डॉक्टर मरीजों को देख रहे थे, तभी एक युवक से उनकी कहासुनी हो गई और उन्होंने पुलिस को बुला लिया। तभी महिला ने डॉक्टर को पीछे से मारने लगी, जिसकी लिखित एप्लिकेशन पुलिस को दी गई है।

क्या कहते हैं पुल‍िस अध‍िकारी

-सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा ने बताया, डिस्ट्रिक हॉस्पिटल में एक महिला ने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं, डॉक्टर ने दम्पति से हॉस्पिटल में मारपीट का आरोप लगाया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।