Header Ads

इस राइटर की कब्र पर महिलाएं करती हैं किस, ये है कारण


पेरिस के एक शमशान में 19वी सदी के मशहूर राइटर और पोएट ऑस्कर वाइल्ड की कब्र है। उनकी कविता The Sphinx की थीम के अनुसार ऑस्कर की कब्र को डिजाइन किया गया है। लेकिन उनकी कब्र की सबसे ज्यादा चर्चा उनपर मौजूद लिपस्टिक के निशान की वजह से होती है। हजारों किस से ढंकी है कब्र

आसपास के लोगों के मुताबिक, 1990 के अंत से महिलाओं द्वारा कब्र को चूमने का सिलसिला शुरू हुआ था। ये किस लोगों के मन में ऑस्कर के लिए प्यार को दर्शाता है। यहां आने वाले टूरिस्ट्स में महिलाएं कब्र को चूम उस पर अपनी लिपस्टिक का निशान छोड़ जाती हैं। लेकिन ये काम इतना आसान नहीं है।

जी हां, अगर किसी ने आपको कब्र पर किस करते हुए देख लिया तो आपको करीब साढ़े सात लाख रुपए जुर्माना भरना पड़ेगा। दरअसल, यहां हिस्टोरिकल मॉन्युमेंट्स को नुकसान पहुंचाने पर सजा का प्रावधान है। लेकिन कब्र को नुकसान पहुंचाने वाले ज्यादातर टूरिस्ट होते हैं। ऐसे में जब तक उन्हें सजा के लिए कोर्ट पहुंचाया जाए, वो अपने देश चले जाते हैं।

होने लगा था कब्र को नुकसान

शुरुआत में कब्र से लिपस्टिक के निशान को हटाने के लिए सफाई कर्मियों ने कोशिश की थी। लेकिन जब भी कब्र को साफ किया जाता, उसकी एक परत उतर जाती। ऐसे में कब्र की दीवार को नुकसान पहुंच रहा था। अधिकारियों ने लिए अब कब्र को शीशे से घेर दिया है। लेकिन महिलाओं ने अब शीशे पर लिपस्टिक के निशान छोड़ना शुरू कर दिया है।

कौन थे ऑस्कर वाइल्ड?

मशहूर लेखक और कवि ऑस्कर की मौत के वक्त उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। मौत के कुछ साल बाद ऑस्कर दोस्त रोबर्ट रॉस ने उनकी कविताओं को बेचकर पैसे इकठ्ठा किया और ऑस्कर का कर्ज चुकाया। फिर इस शमशान में एक प्लाट खरीदा। ऑस्कर की ही एक दोस्त ने उनके कब्र पर ये समाधि बनवाई, जो काफी भव्य थी। तब से इसे देखने के लिए कई टूरिस्ट यहां आते हैं।