न ही मॉडल और न ही एक्टर, बल्कि ये है स्कूल टीचर
स्मार्ट, परफेक्ट बॉडी और डैशिंग लुक में दिख रहा इस शख्स के बारे में आप यहीं सोच रहे होंगे कि यह कोई मॉडल या फिर एक्टर होगा। लेकिन, आपको बता दें कि इन दोनों में से ये कुछ भी नहीं है बल्कि, यह एक साधारण सा स्कूल टीचर है।
साउथ कोरिया के रहने वाले ली मिन ग्यू (Lee Min Gyu) इन दिनों सुर्खियों में हैं और इनकी फोटोज सोशल साइट्स पर वायरल हो रही हैं। बॉडी बिल्डिंग कम्पटीशन में ले चुके हैं हिस्सा
ली अपनी फिजिक और ग्लैमरस लुक की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इनकी फोटो को देखने के बाद हर कोई दीवाना हो रहा है। हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया ' टीचर बनने की ख्वाहिश मेरी शुरू से थी और आज मैं अपने डिसीजन से काफी खुश हूं।
मुझे लगता है कि मैं बच्चों को काफी अच्छे से गाइड कर सकता हूं।' ली आगे बताते हैं कि वो बॉडी बिल्डिंग कम्पटीशन भी कम्पीट कर चुके हैं, लेकिन इसमें उन्हें आगे करियर नहीं बनाना था, इसलिए उन्होंने बॉडी बिल्डिंग करना छोड़ दिया। लेकिन, अपने हेल्थ को लेकर वो आज भी काफी कंशस हैं।
अपने लाइफ स्टाइल के बारे में ली का कहना है कि जब भी मुझे स्कूल से ब्रेक मिलता है मैं घूमने और वर्कआउट करने का काम करता हूं। उन्होंने बताया कि उन्हें बच्चों से काफी लगाव है और बच्चे भी उन्हें काफी पसंद करते हैं, इसलिए इसे प्रोफेशन में उनका मन लगा रहता है। फिलहाल ली सिंगल हैं और अपने प्रोफेशन से काफी खुश हैं।


Post a Comment