एलियन नहीं सच में मौजूद है ये खतरनाक जीव, 3 हजार फीट नीचे यूं है घूमता
ये अजीबोगरीब कीड़ा रियल लाइफ में मौजूद है। इसका नाम Ulagisca gigantea है।
दुनिया में ऐसे कई जीव हैं, जिनके अस्तित्व पर सवाल उठता रहता है। ऐसा इसलिए कि आज तक उन्हें किसी ने देखा ही नहीं है। या अगर देखा भी है, तो आंखों पर यकीन नहीं होता। ऐसे ही एक जीव की तस्वीरें इन दिनों सोशल साइट्स पर वायरल हो रही है। समुद्र की गहराइयां है इसका घर...
हो सकता है आप इस तस्वीर में दिख रहे जीव को नकली समझ रहे होंगे। या आपको ऐसा लग रहा होगा कि ये किसी फिल्म में दिखाए गए एलियन की तस्वीर है। लेकिन आपको बता दें कि ये अजीबोगरीब कीड़ा रियल लाइफ में मौजूद है।
इसका नाम Ulagisca gigantea है। ये समुद्र में तीन हजार फीट की गहराई में पाया जाता है। इसका अस्तित्व ज्यादातर अंटार्कटिक ओशन में पाया गया है। दिखने में बेहद डरावने ये कीड़े Polynoidae परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिसका मतलब होता है स्केल वॉर्म। इस कीड़े की बॉडी में कई सारी पतली लेयर्स होती है।
छिपकर करता है शिकार
ये कीड़ा फ्लैट दिखता है। इसका ज्यादातर समय बालू या पत्थरों के पीछे छिपकर शिकार का इंतजार करते हुए बीतता है। एक बार शिकार करने के तुरंत बाद ये अपने अगले शिकार का इंतजार करने लगता है।
इसलिए कहलाता है एलियन
साइंटिस्ट्स इस कीड़े को एलियन वर्म भी कहते हैं। लंबे समय तक तो इसके अस्तित्व का पता भी नहीं था। लेकिन जब ये मिला तो काफी लंबे टाइम तक पता ही नहीं चला कि ये खाता क्या है। इसके मुंह के पास मौजूद डंक देख आप भी डर जाएंगे।


Post a Comment