Header Ads

KBC में इनसे पूछे गए थे 10 सवाल, प्रियंका चोपड़ा ने 2 में की थी हेल्प


लखनऊ की रहने वालीं ऊषा विश्वकर्मा ने साल 2014 केबीसी के 8वें सीजन में 12.50 लाख रुपए जीते थे।

कौन बनेगा करोड़पति सीजन-9 शुरू होने वाला है। 17 जून से शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। लखनऊ की रहने वालीं ऊषा विश्वकर्मा ने साल 2014 केबीसी के 8वें सीजन में 12.50 लाख रुपए जीते थे। शो में इनके साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी थीं, जिन्होंने कुछ सवाल के जवाब में इनकी मदद की। ऊषा से 10 सवाल पूछे गए थे।आपको वो 10 सवाल और उनके जवाब बताने जा रहा है।
प्रियंका चोपड़ा के साथ खेला था KBC

- यूपी की राजधानी में यौन हिंसा के खिलाफ 'रेड ब्रिगेड' नाम की संस्था बनाकर लड़कियों को सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग दी जा रही है।
- उषा बताती हैं, ''मेरा जन्म बस्ती जिले में 3 जून 1987 को एक गरीब परिवार में हुआ। एक बार एक रिलेटि‍व ने मेरे साथ रेप करने की कोशि‍श की थी। इस घटना ने मुझे अंदर तक झंकझोर दिया।
- ग्रैजुएशन करने के बाद जॉब के सिलसिले में मैं लखनऊ आ गई। राजधानी में भी मेरे सामने कई ऐसे मामले आए, जिसमें लड़की के साथ रेप या छेड़छाड़ की कोशिश की गई। इनमें कई ऐसी लड़कियां थीं, जिनको पुलिस से कोई मदद नहीं मिली।
- इसके बाद मैंने यौन हिंसा से लड़कियों को बचाने के लिए एक संस्था शुरू करने का प्लान बनाया। साल 2011 में कुछ लड़कियों का ग्रुप बनाकर रेड ब्रिगेड नाम की संस्था शुरू कर दी।
- ये संस्था लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देती है। अगर कहीं एसिड अटैक या रेप के मामले सामने आते हैं, तो संस्था उनकी मदद के लिए पहुंच जाती है।
- 2014 में मुझे KBC में स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। शो में मेरे साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी थीं। हालांकि, मैं स्पेशल गेस्ट के तौर पर वहां गई थी, इसलिए मुझे कुछ स्टेज तक ही गेम खिलाया। शो से लौटने के बाद मेरी लाइफ में काफी चेंज हुआ।
- लोग अब भी मुझे KBC वाली ऊषा के रूप में ही जानते हैं। शो में मैंने 12.50 लाख रुपए इनाम में जीते थे, लेकिन रूल के हिसाब से सिर्फ 8 लाख रुपए ही मुझे मिले।
- ये पैसे मैंने रेड बिग्रेड नाम के सर्वाइकल सेंटर खोलने के लिए जमीन खरीदने में खर्च कर दिए।

तो इसलिए अभी तक नहीं की शादी

- बता दें, ऊषा लखनऊ के मडियांव में रेड बिग्रेड संस्था चलाती हैं। नेहरु एन्क्लेव में इनका छोटा सा ऑफिस है। ये 4 बहनें और एक भाई है। भाई-बहनों में ये सबसे बड़ी हैं।
- ये बताती हैं, ''मैंने अभी तक शादी नहीं की। इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है। ऐसा नहीं है कि मैं शादी नहीं करना चाहती। लेकिन मुझें अभी तक कोई ऐसा मिला ही नहीं, जिसे देखकर लगा हो कि मैं उसके साथ रहकर पूरी जिन्दगी आजादी से काम कर सकती हूं। जिस दिन मुझें ऐसा लडका मिल गया। उसी दिन मैं शादी कर लूंगी।''
- ''मैं आगे भी यौन हिंसा की शिकार लड़कियों की मदद करते रहना चाहती हूं। मैं उन्हें सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग देकर इस लायक बनाना चाहती हूं कि जरूरत पड़ने पर वह अपना बचाव खुद कर सकें।