Header Ads

मुंबई जाकर बदली इस लड़के की लाइफ, सलमान के साथ दिखेगा फिल्म में


कई बड़े बेनर की फिल्मों में काम कर चुके गैवी अपने शहर पटियाला में इन दिनों शूटिंग कर रहे हैं।

पंजाब से निकले कई एक्टर और एक्ट्रेस बॉलीवुड में धमाल मचा रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं पटियाला शहर से निकले गैवी चहल। मुंबई जाकर तो इनकी दुनिया ही बदल गई। कई बड़े बेनर की फिल्मों में काम कर चुके गैवी अपने शहर पटियाला में इन दिनों शूटिंग कर रहे हैं। टाइगर जिंदा है में आएंगे नजर...

- पटियाला पहुंचे गैवी ने बताया कि वह सलमान खान के साथ टाइगर अभी जिंदा है में नजर आएंगे।
- यहां गैवी अपनी आगामी फिल्म यह है इंडिया के एक गाने की शूटिंग के लिए पहुंचे थे।
- गाने की शूटिंग पटियाला-संगरूर रोड पर एक पैलेस में की गई। जहां वे एक्ट्रेस शम अरोड़ा के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे।

- गैवी ने गाने की शूटिंग के कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं।
- फिल्‍म ये है इंडिया की कहानी एक एनआरआई युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इंडिया लौट कर आता है और भारत को बदलने की कोशिश में लग जाता है।
-4 अगस्‍त को रिलीज होने जा रही फिल्‍म ये है इंडिया में एक्टर गैवी चहल के अलावा डियाना उप्पल, शम अरोड़ा, मोहन अगाशे और मोहन जोशी भी अहम भूमिका में नजर आंएगे।