पीछे से आया और दोनों हाथों से मेरे ब्रेस्ट को पकड़ लिया'..एक्ट्रेस का SHOCKING खुलासा
आपने एक्ट्रेसेस के साथ कई तरह की मोलेस्टेशन की घटनाएं सुनी होंगी, जिन्हें सुनने के बाद आपको गुस्सा भी आता होगा। वहीं कुछ समय पहले बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई मोलेस्टेशन की घटना का खुलासा किया था। जिसके बाद इस एक्ट्रेस के खुलासे ने तहलका मचा दिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उसके साथ बचपन में एक ऐसी घटना हुई थी, जिसे याद करके वे आज भी सिहर जाती हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री सोनम कपूर की। सोनम ने बताया कि बचपन में एक अनजान आदमी ने उनके साथ ऐसी हरकत की थी। जिसके बाद वे सबसे डरने लगी थीं।
सोनम ने बताया कि एक आदमी ने पीछे से आकर उनके ब्रेस्ट को अपने दोनों हाथों से पकड़ लिया था। ये आदमी ऐसी हरकत करने के बाद फरार हो गया था। आगे जानें सोनम ने बताई और कौन-कौन सी बातें
इंटरव्यू में कबूली बात सोनम कपूर ने हाल ही में राजीव मसंद के साथ एक इंटरव्यू में इस बात को कुबूला था कि उनके साथ बचपन में गलत हरकत हुई थी।
सामने आई डराने वाली घटना अब इस इंटरव्यू की उनकी पूरी बातचीत सामने आई है, इसमें सोनम जिस तरह से अपने साथ हुई घटना को बता रही हैं, वो चौंकाने वाला है।
बेहद कम उम्र में हुई हादसा सोनम कपूर ने 13-14 साल की उम्र में उनके साथ हुए यौन शोषण का साफ शब्दों में खुलासा किया है।
भद्दे तरीके से छुआ सोनम ने बताया कि किस तरह से एक थियेटर में उनकी छाती को भद्दे तरीके से पकड़ा गया।
सहेलियों के साथ थी मैं सोनम ने बताया ''मैं अक्षय और रवीना की एक फिल्म देखने के लिए थिएटर गयी थीं। मेरे साथ मेरी कई सहेलियां भी थीं। तब मैं महज 13-14 साल की थी।'
खाने गई थीं समोसे रिपोर्ट के अनुसार, सोनम ने बताया कि ''फिल्म के दौरान हमारे गर्लगैंग को समोसे खाने का ख्याल आया और हम समोसे लेने बाहर स्टॉल पर आए। सोमोसे लेकर जब हम वापस जा रहे थे क्योंकि मैं सबसे लंबी थी इसलिए सबसे पीछे रह गई।''
उसने मुझे पीछे से पकड़ा ''जब मैं समोसे लेकर जा रही थी कभी एक शख्स ने पीछे से आकर मुझे पकड़ लिया। उसके दोनों हाथ मेरे ब्रेस्ट पर थे, वो भद्दी हरकत कर रहा था।
घबरा गई थी मैं मैं बहुत घबरा गई थी, मैं जैसे पत्थर की हो गई थी मेरी आंखों में आंसू थे।''
किसी को नहीं बताया सोनम ने कहा ''मैं खुद को बुरी तरह से परेशान और शर्मिंदा महसूस कर रही थी। मैंने इस हादसे को 2-3 साल तक सबसे छुपाए रखा। मुझे लगता था कि मैं कोई मुजरिम हूं मैंने कोई गुनाह कर दिया है।''
मेरा यौन शोषण हुआ था सोनम कपूर ने कहा कि मैं जानती हूं कि जब मैं छोटी थी, मेरा यौन शोषण किया गया था। बचपन में किसी को निशाना बनाना आसान होता है। उन्होंने कहा कि वह सब बहुत तकलीफ पहुंचाने वाला था।

Post a Comment