Header Ads

बच्चों को लेकर भिड़ी करीना और मीरा राजपूत, किसके हाथ लगेगी बाजी


बॉलीवुड के कूल अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान आपस में बच्चों को लेकर भिड़ गई है। जी हां यह खबर तो पक्की लेकिन वो अप्रत्यक्ष रूप से भिड़ी है। चलिए हम आपको पूरी बात बताते हैं और वो भी विस्तार से। दरअसल बता ये है कि शाहिद कपूर की बेटी मिशा 27 अगस्त को एक साल की हो जाएगी। मम्मी मीरा इसकी तैयारियों में लगी हैं। बस यही एक वजह है जिसके लिए दोनों मम्मी आपस में भिड़ गई। खबर है कि बर्थडे की थीम पार्टी को लेकर मीरा और करीना के बीच जंग शुरू है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक मशहूर ब्रिटिश प्री स्कूल ऐनिमेटेड टेलिविजन सीरीज इस खास दिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए एक थीम पार्टी का प्लान किया है और इसी संबंध में शाहिद और मीरा से सम्पर्क किया गया। शाहिद और मीरा को यह थीम काफी पसंद भी आया। अब ट्विस्ट यह है कि करीना कपूर भी अपने गोलू-मोलू बेटे तैमूर के बर्थडे यानी 20 दिसंबर को कुछ ऐसा ही थीम प्लान कर रही थी।

ऐसा माना जा रहा है कि, जब करीना ने सुना कि शाहिद और मीरा अपनी बच्ची के लिए ऐनिमेटेड टीवी सीरीज की मदद से एक अलग थीम पार्टी की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसे लेकर काफी चर्चा है तो बेबो ने जोर देकर कहा कि तैमूर के बर्थ डे के लिए उन्हें यही कार्टून कैरक्टर और यही थीम चाहिए। यानी बच्चों को लेकर अब इन दोनों मां के बीच जंग शुरू हो चुकी है। देखना है कि यह थीम अब किनके हिस्से आता है

मीशा की कई तस्वीरों में यह देखा गया है कि वह चाहे अपने पापा के साथ रहे या अपनी मां के साथ लेकिन खिलौने उसके पसंदीदा हैं और वह अपने खिलौनों का साथ नहीं छोड़ती है