अब फिल्मों में एडल्ट सीन्स पर नहीं चलेगी सेंसर बोर्ड की कैंची, बने ये नियम
सेंसर बोर्ड फिल्मों के लिए हमेशा से ही एक दिवार बनकर खड़ा रहता है। यह अपने नियमों के अनुसार फिल्मों में एडल्ट कंटेंट को हटाकर एक फ्रेश फिल्म लोगों के लिए तैयार करता है। लेकिन हाल ही में सेंसर बोर्ड और फिल्ममेकर्स की बढ़ रही यह खींचतान शायद अब खत्म हो जाएगी।
बढ़ाई जाएंगी कैटगरी:
अब सेंसर बोर्ड कोई सीन नहीं कटेगा। फिल्म सेंसर बोर्ड(CBFC) ने श्याम बेनेगल कमेटी की ओर से सुझाए गए फिल्मों की कैटगरी बढ़ाने के सुझाव पर अमल करने का मन बना लिया है।
एक खबर के अनुसार, सेंसर बोर्ड इस बात पर राजी हो गई है कि फिल्मों में एडल्ट सीन्स की कांट झांट की बजाए उन्हें किसी अन्य नई कैटेगरी में शामिल करना बेहतरी होगी। हाल ही में ‘A’ और ‘UA’ सर्टिफिकेट को लेकर फिल्ममेकर्स और सेंसर बोर्ड के बीच कई बार नोक झोंक की खबरें सुर्खियों में रही हैं।
सेंसर बोर्ड की ‘A’ कैटेगरी:
किसिंग सीन, सेक्शुअल कंटेट से लेकर गाली ग्लोच वाले कंटेट को सेंसर बोर्ड की तरफ से ‘A’ कैटेगरी में शामिल किया गया है। लेकिन इनदिनों अमूमन सभी फिल्मों में इस तरह का कंटेंट शामिल है। इसलिए इस तरह की फिल्मों के लिए डायरेक्टर, प्रोड्यूसर ‘UA’ सर्टिफिकेट के लिए सेंसर बोर्ड से भिड़ते नजर आते हैं।
बनेंगी नयी कैटेगरी:
सेंसर बोर्ड ने बोल्ड और न्यूड कंटेट वाली फिल्मों को लेकर कई और श्रेणियों को शामिल करने का फैसला लिया है। सेंसर बोर्ड जल्द इन नई कैटगरी के सुझाव को सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय के पास भेजेगी। ये तभी संभव है जब मंत्रालय मौजूदा सिनेमैटोग्राफी एक्ट में बदलाव के लिए राजी हो जाए।


Post a Comment