महल नहीं, यह है विजयगढ़ के राजकुमार वीरेंद्र का असली घर
TV सीरियल चंद्रकांता में आलीशान महल में रहने वाले विजयगढ़ के राजकुमार वीरेंद्र का असली घर काफी पुराना और दो मंजिला है। पहली मंजिल में दो दुकानें हैं और ऊपर की मंजिल के चार कमरों में उनका परिवार रहता है। राजकुमार वीरेंद्र का असली नाम विशाल है और वह भोजपुर जिले के बिहिया के रहने वाले हैं। मां चाहती थी ऑफिसर बने विशाल
- चंद्रकांता ने विशाल को घर-घर तक पहुंचा दिया। किसान परिवार में जन्मे विशाल के लिए एक्टर बनना आसान न था।
बचपन में काफी नटखट थे विशाल
- पिता अजीत सिंह ने कहा कि विशाल बचपन में काफी गोलमटोल और प्यारा था। इसके साथ ही वह काफी नटखट भी था।
- दिन भर बच्चों के साथ खेलता, कभी फुटबॉल तो कभी क्रिकेट। विशाल को खेल से खूब लगाव था।
- वह जितना ध्यान खेलने में लगाता उतना ही पढ़ने में। उसे बचपन से ही फिटनेस का शौक था। इसके लिए वह रोज सुबह दौड़ने जाता था।
मॉडलिंग से शुरू किया करियर
- अजीत ने कहा कि मैं चाहता था कि विशाल पढ़-लिखकर ऑफिसर बने। पढ़ने के लिए उसे पटना भेजा था।
- पटना में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ विशाल मॉडलिंग करने लगा। काफी संघर्ष के बाद उसे एक सिमेंट कंपनी के विज्ञापन में काम करने का मौका मिला। इस विज्ञापन से विशाल को पहचान मिली।
भोजपुरी चैनल से शुरू की एक्टिंग
- मां वीणा सिंह ने कहा कि पढ़ाई खत्म करने के बाद विशाल ने कहा था कि उसे एक्टिंग में करियर बनाना है।
- यह सुन हमलोग थोड़ा चिंतित हुए थे। हमें लगता था कि एक्टिंग के क्षेत्र में सेट होगा या नहीं।
- विशाल को सबसे पहले एक भोजपुरी चैनल में काम मिला। उसने जय..जय.. शिव शंकर सीरियल से काम शुरू किया। इसके बाद सीरियल बच्चन पांडेय की टोली मिली। भोजपुरी चैनल के सीरियल से विशाल को लोग जानने लगे और उसे आगे काम मिलता गया।
विशाल के लिए छठ पूजा का है खास महत्व
- पिता अजीत सिंह कहते हैं विशाल पिछले कई साल से मुंबई में है। वह छठ पूजा में घर आना नहीं भूलता।
- विशाल दोस्तों के साथ छठ पूजा की तैयारी करता है। इसमें घर से लेकर पोखर तक के रास्ते को सजाना और अन्य इंतजाम होते हैं।


Post a Comment