नीम का पेड़ बना आकर्षण का केंद्र, लोगों ने कहा- हो रहा दैवीय चमत्कार
यहां एक 50 साल पुराना नीम का पेड़ इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कई लोग तो इसकी पूजा भी कर रहे हैं। दरअसल, नीम के इस पेड़ से पिछले तीन दिनों से दूध निकल रहा है। लोग इसे दैवीय चमत्कार मान दूध को डिब्बे में बंद कर घर भी ले जा रहे हैं। पेड़ से दूध की धार कभी तेज गिरती है तो कभी धीमी।
-यह पेड़ गुमला शहर से दो किमी दूर सोसो मोड़ पर स्थित है। लोगों का तो यह भी कहना है कि पेड़ के अंदर से अजीब तरह की आवाज भी लोगों ने सुनी है।
-लोग इसे भगवान शिव का चमत्कार मान रहे हैं। पेड़ से दूध निकलने की बात जैसे ही गांव में फैली, लोगों की अच्छी-खासी भीड़ यहां जुट गई।
-गांव के लोग भक्ति में डूब गए हैं। आस्था से लोग कांच के बोतल में दूध को भरकर घर ले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया सबसे पहले बुधवार को पेड़ से दूध निकलते देखा गया।
-उस समय दूध टपक रहा था। इसके बाद गुरुवार को दूध धारा के रूप में बहने लगा। शुक्रवार को कभी धीरे तो कभी तेजी से दूध निकल रहा था।
-शनिवार को भी ऐसा ही हाल रहा। आसपास गांव के लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, सैंकड़ों लोग पहुंचे। सभी लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं।
-कुछ लोग तो पूजा भी करने लगे हैं। लोगों ने कहा कि यह दैवीय चमत्कार है। पेड़ को चारों तरफ से घेराबंदी कर यहां पूजा पाठ की जाएगी।
-वहीं, इस संबंध में रांची के पर्यावरणविद डाॅ. नितीश प्रियदर्शी ने बताया कि ये एक प्रकार का गोंद है। ये पेड़ का वेस्ट मैटेरियल होता है। ये प्राकृतिक रूप से भी निकलता है। या फिर किसी द्वारा तने को छील देने से भी निकलता है।
-उनके अनुसार ऐसा काफी पुराने पेड़ में होता है। ये सफेद तरल पदार्थ वैक्टरियल इंफेक्शन की वजह से भी निकलता है। पेड़ में ऐसा 5-6 दिन तक होता है। फिर ये बंद हो जाता है।


Post a Comment