मछलियों के लिए बिछाया था जाल, अंदर से निकले जीव देख डर गया मछुआरा
पानी के नीचे की दुनिया के बारे में हम कई बातें नहीं जानते। पानी से कई फीट नीचे की गहराइयों में क्या चल रहा है, इसकी जानकारी कम ही लोगों को होती है। एक मछुआरे ने मछलियां पकड़ने के लिए समुद्र में जाल डाला, लेकिन जब जाल को बाहर निकाला गया, तो अंदर से कई तरह की अजीबोगरीब मछलियां निकली, जिन्हें देख मछुआरा भी हैरान रह गया।
रूस के मुर्मन्स्क में रहने वाले रोमन फेडोरट्सोव आर्कटिक ओशन में मछलियां पकड़ते हैं। आज तक उन्होंने समुद्र से कई तरह की मछलियां पकड़ी है। जब भी उनके हाथ अजीबोगरीब मछली पड़ती है, वो उसकी फोटो क्लिक आकर इन्स्टाग्राम पर पोस्ट कर देते हैं। इस बार जब उन्होंने मछलियां पकड़ने के लिए समुद्र में जाल डाला, तो जाल में कई मछलियां फंसी। जब उन्होंने मछलियों को बाहर निकाला तो अन्दर से ऐसी कई मछलियां निकली, जिसकी प्रजाति के बारे में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं थी। इसलिए उन्होंने इनकी तस्वीरें सोशल अकाउंट पर शेयर की।

Post a Comment