गंगा में शिवलिंग की परिक्रमा करने पहुंचा सांप
मणिकर्णिका महाश्मशान घाट पर बाढ़ से सम्बंधित फोटो क्लिक करते समय ऐसा नजारा दिखा जिसे देखकर लोग चमत्कार मान रहे हैं। यहां घाटों की सीढ़ियों से एक सांप तेजी से गंगा के पानी में उतरा और करीब 5 फीट दूर गंगा में मौजूद शिवलिंग की तीन बार परिक्रमा करने बाद वहीं रुक गया। इस दौरान कुछ स्थानीय लोग दृश्य को सावन में देखकर नजदीक से दर्शन करने पानी में उतर गए। कुछ लोग सांप को गंगा जल से अभिषेक भी करने लगे। बता दें, गंगा के बढ़ते जल स्तर से घाट किनारे कई मंदिर डूब गए है
लोगों को नहीं हुआ खुद की अाखों पर यकीन
- दर्शनार्थी मनीष आहूजा ने बताया, सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए लाखों भक्त यहां आते हैं, ऐसे में हमने जो देखा उसपर विश्वास नहीं होता। सांप करीब 15 सीढ़ियों से नीचे गंगा में उतरा और शिवलिंग के पास पहुंचा। फन निकालकर मानो उसने प्रणाम किया और परिक्रमा करने लगा। लोगों की हलचल को देखकर वो शिवलिंग से दूर हो गया।
- तीर्थ पुरोहित राधेश्याम ने बताया, बाढ़ के दिनों में सांप तैरकर कई स्थानों से आते हैं। ये सांप गंगा से नहीं बल्कि सीढ़ियों से आया जो अद्भुत था। सांप की मुद्राएं विचित्र थी। मानों वो शिवलिंग से लिपटना चाहता था। सावन में मानों साक्षात् दर्शन हुए, मानकर जल चढ़ाने गंगा में खुद उतर गया।
- शवदाह यात्री मनोज ने बताया, कुछ दूरी पर स्नान कर रहा था। लोगों की भीड़ देखकर आया तो सांप शिवलिंग के पास गंगा में दिखा। अभी तक फिल्मों में ऐसे सीन देखा था। अपनी आंखों पर यह यकीन ही नहीं हुआ, बल्कि मोबाइल में परिक्रमा की फोटो लिया, जो बाद में देखने पर नहीं था।
- सांप दर्शन के बाद सीढ़ियों के अंदर गढ्ढे में चला गया और कुछ देर बाद बाहर निकल कर वापस सीढ़ियों से होते हुए गायब हो गया।

Post a Comment