खूबसूरती से लोगों को प्यार में फंसाती थी ये महिला, फिर करती थी ये काम
खूबसूरती किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। चाहे वह इंसान की हो या फिर सामान की। खासकर, बात जब महिला की खूबसूरती की हो तो अमूमन हर पुरुष उसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। लेकिन, कई बार कुछ महिलाएं इसका नाजायज फायदा उठाकर लोगों को बेवकूफ भी बना देती हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है कोलंबिया में, जहां एक महिला अपनी खूबसूरती के जाल में फंसाकर लोगों का किडनैप कर उससे फैसे कमाती थी।
- एक वेबसाइट के मुताबिक, 27 साल की पॉलिना करीना डियाज पॉपुलर टेलीविजन होस्ट थी। लेकिन अपनी खूबसूरती के जाल में अमीर लोगों को फंसाकर उनका किडनैप करती थी और उनके घरवालों से पैसे का डिमांड करती थी।
- दरअसल, पॉलिना, जिसका निक नेम 'ला ब्रुजा' भी है, दिखने में बेहद ही खूबसूरत है और लोग जल्द ही उसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं।
- पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि पॉलिना ने साल 2011 में बिजनेस मैन लोपेज मोंकायो और वकील मिल्टन कारो विलियम को अपने जाल में फंसा लिया था।
- पॉलिन उनके साथ डेट पर गई और डिस्को में काफी देर तक मस्ती की।
- उसके बाद वे लोग होटल के रूम में चले गए और अपने पार्टनर की मदद से उन्होंने दोनों का किडनैप कर लिया।
- इसके बाद पॉलिन ने इनके परिवार वालों से फिरौती के रूप में करीब 6 करोड़ रुपए की डिमांड की। लेकिन मामले का खुलासा अब हुआ है।
- हालांकि, दोनों का अब तक पता नहीं चल सका है।
- वहीं, Channel 2 में के मालिक का कहना था कि पॉलिन हमारे यहां काम जरूर करती थी, लेकिन इसके बदले वो कोई फिक्सड सैलरी नहीं लेती थी। दरअसल, उसको फेमस होना था, इसलिए उसने कभी इस तरह का डिमांड नहीं किया। इतना ही नहीं होस्ट के साथ-साथ वो मॉडलिंग का भी काम करती थी।


Post a Comment