प्लास्टिक बैग देख भौंकने लगा था कुत्ता, अंदर से जो निकला देख सब थे हैरान
अर्जेंटीना के विन्सेन्ट लोपेज लोपेज शहर में ये कुत्ता इन दिनों हीरो बन चुका है। चारों तरफ लोग इसका गुणगान कर रहे हैं, इसका कारण है उसकी समझदारी। जी हां, इस कुत्ते की समझदारी ने एक मासूम को नई जिंदगी दी है।
- दरअसल, हाल ही में एक दिन उसका मालिक जब घर लौटा तो ओरेजन काफी अपसेट दिख रहा था।
- दरअसल, उसके पड़ोसी का कहना था कि घर के बगल में रखे एक थैलाे को वो बार-बार सूंघ रहा था और भौंक भी रहा था।
- वो ठंड की रात थी, जब हम उस थैलाे को देखने पहुंचे।
- उसके मालिक का कहना था कि पहले हमें लगा कि कोई कूड़ा-कचरा रख गया होगा।
- लेकिन ओरेजन बार-बार उस थैला को सूंघे जा रहा था और भौंक भी रहा था।
- आखिरकार हमने उस प्लास्टिक की थैलाी को खोलकर देखा तो उसके अंदर एक मासूम बच्चा था। जिसे देखकर लग रहा था कि वो अब जिंदा नहीं है।
- इतना ही नहीं ऐसा लग रहा था कि उसका जन्म कुछ दिन पहले हुआ हो और पूरी तरह से कुपोषित का शिकार हो गया हो।
- हालांकि, जब उसे बाहर निकाला गया तो उसकी सांसें चल रही थी।
- मामले की सूचना को पुलिस को दी गई, जिसके बाद उस बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- कुछ देर ऑब्जरवेशन करने के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चा बिल्कुल ठीक है।
- फिलहाल, पुलिस बच्चे के परिवार वालों की तलाश में जुटी हुई है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर क्यों उसके साथ ऐसा सलूक किया गया।


Post a Comment