गुस्साए डायरेक्टर ने जड़ा था काजोल की मां को थप्पड़, फूट-फूटकर रो पड़ी थीं
काजोल की मां तनुजा अपने जमाने की दिलकश एक्ट्रेस में से एक थीं। तनुजा ने बतौर एक्ट्रेस करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म 'छबीली' से की थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान तनुजा सेट पर इतने नखरे दिखाती थीं कि पूरी यूनिट उनसे तंग आ चुकी थी। बाद में तनुजा के कुछ ऐसे ही नखरे 1961 में आई केदार शर्मा की फिल्म 'हमारी याद आएगी' में भी थे। तनुजा के नखरों से परेशान हो चुके डायरेक्टर केदार शर्मा ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। इसलिए डायरेक्टर ने काजोल की मां को मारा तमाचा
- दरअसल तनुजा को लगता था कि उनकी मां शोभना समर्थ और बड़ी बहन नूतन की तरह वो भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं।
- केदार शर्मा की फिल्म की शूटिंग के दौरान तनुजा हर वक्त हंसी-मजाक के मूड में रहती थीं। वो अपने काम को सीरियसली नहीं ले रही थीं।
- फिल्म के एक सीन में तनुजा को रोने की एक्टिंग करनी थी, लेकिन वो इसके उलट जोर-जोर से हंस रही थीं।
- ऐसा उन्होंने एक बार नहीं, बल्कि कई बार किया। वो अपने काम को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं थीं।
- तनुजा की ऐसी हरकतों से गुस्साए डायरेक्टर केदार शर्मा ने आव देखा ना ताव और उन्हें एक जोरदार तमाचा जड़ दिया। ये नजारा देखकर पूरी टीम सन्न रह गई थी। फिल्म के हीरो राज कपूर भी मौका देखकर धीरे से खिसक लिए।


Post a Comment