Header Ads

पैर में चोट लगने के बाद भी ब्वॉयफ्रेंड टाइगर के साथ डेट पर दिखीं दिशा पाटनी


हाल ही में टाइगर श्रॉफ अपनी सो-कोल्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ स्पॉट हुए। पैर में चोट लगने के बावजूद दिशा, टाइगर के साथ डेट पर दिखीं। इस दौरान टाइगर ने अपने कुछ फैन्स के साथ सेल्फी भी क्लिक की। बता दें कि कई बार टाइगर और दिशा को साथ देखा जा चुका है लेकिन दोनों हमेशा अपने इंटरव्यू में एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते आए हैं।

डायरेक्टर अहमद खान की अपकमिंग फिल्म 'बागी 2' में टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पाटनी स्क्रीन पर रोमांस करतीं नजर आएंगी। फिल्म का पोस्टर कुछ दिनों जारी हुआ था। ये फिल्म 2016 में आई फिल्म बागी की सीक्वल हैं, जिसमें टाइगर एक बार फिर रोनी का किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म 27 अप्रैल, 2018 को रिलीज होगी।