Header Ads

पत्नी समझ किया था अंतिम संस्कार, 11 दिन बाद वो किसी की GF बनकर लौटी


यूपी के औरैया में 11 दिन पहले मृत घोषित की गई विवाहिता जिंदा लौट आई। उसे अपने प्रेमी साथ मुरादाबाद से पकड़ लिया गया। इस मामले पर से पर्दा इसलिए उठ सका, क्योंकि महिला के पिता को शक था कि उनकी बेटी जिंदा है। इसलिए जांच पड़ताल जारी रही। पत्नी का शव समझ पति ने किया अंतिम संस्कार...

- औरैया जिले के रुरुआ गांव के रहने वाले रसिक की पत्नी अनपम 9 जुलाई को घर से गायब हो गई थीं। उसके साथ उनका 7 साल का बेटा भी गायब था।
- पति ने थाने में पड़ोस में रहने वाले एक युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी, कि वो उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर ले गया है।
- 10 जुलाई को गांव के पास ही जंगल की झाड़ियों में चाकुओं से गुदा हुआ एक महिला का शव बरामद हुआ। शव का चेहरा काफी खराब हो गया था। इसलिए पति-पिता ने कपड़ों, अन्य सामान के आधार पर शव की शिनाख्त अनुपम के रूप में की।
- पोस्टमॉर्टम के बाद रसिक ने अज्ञात महिला को पत्नी का शव समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
पिता के शक के बाद पुलिस ने शुरू की खोजबीन
- पति द्वारा पड़ोस में रह रहे जिस युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी, वो उसको दिल्ली छोड़कर वापस आ गया था।
- वो वहां से अपने प्रेमी के साथ मुरादाबाद चली गई। पिता नरेश को शक था कि जो शव बरामद हुआ है, वो उनकी बेटी का नहीं है। उन्होंने कहा कि काफी खून जगा होने के कारण वो कपड़ों की पहचान नहीं कर पाए थे।
- जिसकी वजह से 15 जुलाई को मिली डेडबॉडी के सुरक्ष‍ित रखे गए बिसरे का डीएनए टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में सामने आया कि मृतका अनुपम नहीं थी।