Header Ads

'सोनपरी' से 'काला टीका' की एक्ट्रेस तक, इनके पति करते थे पिटाई


टीवी के ऐसे 7 कपल्स जिनकी शादी डोमेस्टिग वॉयलेंस के चलते चर्चा में रही और उनका तलाक हो गया।

'बिग बॉस-9' कंटेस्टेंट मंदाना करीमी ने शादी के 5 महीने बाद अपने दूसरे पति गौरव गुप्ता के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। एक लीडिंग वेबसाइट की मानें तो 25 फरवरी 2017 को बिजनेसमैन गौरव से शादी करने वालीं मंदाना ने पति से 10 लाख रु. महीने का मेन्टीनेंस और 2 करोड़ रु. कंपनसेशन राशि मांगी है। हालांकि मंदाना ने फिलहाल पति के खिलाफ तलाक केस फाइल नहीं किया है। वैसे, टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल्स हैं जो डोमेस्टिक वॉयलेंस के चलते तलाक ले चुके हैं। इस पैकेज में हम आपको बता रहे हैं टीवी के ऐसे ही फेमस 7 कपल्स के बारे में, जिनकी शादी घरेलू हिंसा के चलते टूट गई।
1. दीपशिखा नागपाल और केशव अरोड़ा
दीपशिखा ने एक्टर केशव अरोड़ा से 2012 में शादी की थी लेकिन दो साल बाद की 2016 में ये कपल अलग हो गया। दीपशिखा ने इस केशव पर फिजिकल एब्यूजिंग का केस दर्ज कराया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "पहली बार मैंने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मुझे लगा, वह ठीक है। इसलिए दूसरा चांस देना चाहिए। लेकिन उसने दोबारा मेरे साथ वही किया। वुमन्स डे के मौके पर मुझे पीटा गया। मैं यह और बर्दाश्त नहीं कर सकती।" बता दें, ये दीपशिखा की दूसरी शादी थी उन्होंने पहली शादी जीत उपेन्द्र से की थी।

2. दलजीत कौर और शालीन भनोट

'काला टीका'(2015-17) की एक्ट्रेस दलजीत कौर भी पति शालीन भनोट से तलाक ले चुकी हैं। इस कपल का तलाक ऑडियंस के लिए ही नहीं बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका रहा है। 'कुलवधु'(2006-07) के सेट पर दलजीत को को-एक्टर शालीन से प्यार हुआ और 2009 में उन्होंने शादी कर ली। दलजीत के मुताबिक, शादी के दूसरे दिन से ही प्रॉब्लम शुरू हो गई थीं क्योंकि ससुराल साइड शादी में मिले गिफ्ट्स से खुश नहीं था। दलजीत यह आरोप भी लगा चुकी हैं कि शालीन उन्हें उनके पिता के सामने पीटते थे। शालीन के इसी बर्ताव के चलते 2015 में ये कपल अलग हो गया।

3. रति अग्निहोत्री और अनिल विरवानी

रति अग्निहोत्री ने 1985 में अनिल विरवानी से शादी की थी। शादी के 30 साल बाद यानि की 2015 में रति इस रिश्ते से बाहर आ गई। रति ने अनिल के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि अनिल उनकी बुरी तरह से पिटाई करते थे और उनके इस बर्ताव से परेशान होकर उन्होंने इस रिश्ते को खत्म किया है।

4. श्वेता तिवारी और राजा चौधरी

श्वेता और राजा भी टीवी इंडस्ट्री के उन कपल्स में से एक हैं जिनका ब्रेकअप मोस्ट शॉकिंग और चर्चित रहा। श्वेता ने 1998 में राजा चौधरी से शादी की थी। लेकिन 2007 में ये कपल सेपरेट और 2012 में इनका तलाक हो गया। श्वेता ने राजा पर कई बार मारने-पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाए। खबरों के मानें तो शराब पीकर राजा कई बार श्वेता के शूटिंग लोकेशन पर भी पहुंच जाते थे। यही कारण रहा कि इस कपल के बीच आखिरकार दूरियां आ गईं और दोनों ने अलग होने का डिसीजन ले लिया। बता दें, दोनों की एक बेटी पलक है जिसकी कस्टडी तलाक के बाद श्वेता को दी गई है।

5. राहुल महाजन और डिंपी गांगुली

राहुल महाजन ने दूसरी शादी डिंपी गांगुली से की। रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा'(2010) पर दोनों ने शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी। कुछ महीनों बाद डिम्पी ने राहुल पर उन्हें पीटने के आरोप भी लगाए। हालांकि राहुल द्वारा मांफी मांगने की बात कहकर वो घर लौट गई थीं। लेकिन 2014 में राहुल की प्रताड़ना से परेशान होकर डिम्पी ने उनका घर छोड़ दिया और मई में तलाक की अर्जी दे दी।

6. रुचा गुजराती और मितुल सांघवी

एकता कपूर के टीवी शो 'कुसुम'(2003) से मशहूर हुईं रुचा गुजराती ने बिजनेसमैन मितुल सांघवी से अक्टूबर 2010 में शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ टाइम बाद की रुचा ने मितुल पर फिजीकली और मेंटली प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। शादी के बाद उन परिस्थितियों से परेशान होकर रुचा ने अप्रैल 2013 में पति से तलाक ले लिया। बात दें, 12 दिसंबर 2016 को रुचा ने मुंबई के बिजनेसमैन विशाल से दूसरी शादी कर ली है।

7. रेशमा टिपनिस और संजीव सेठ

रेशमा टिपनिस ने एक्टर संजीव सेठ से 1993 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे रिशिका और मानव भी हैं। शादी के 20 साल बाद दोनों के रिश्ते में काफी परेशानियां आने लगीं। ऐसे में इस कपल ने 2004 में डायवोर्स लेना ही बेहतर समझा।