लगते हैं Dream Home जैसे, लेकिन ये 6 घर हैं बिल्कुल असली
बहुत सारे लोगों के मन में एक खूबसूरत घर का सपना होता है, लेकिन कुछ लोग अपने घर को इतना खूबसूरत बनाते हैं कि वह सपनों से भी सुंदर लगने लगता है। हम आपके लिए लाए दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बने 6 बेहद सुंदर घरों की एक झलक। ये घर एक से बढ़कर एक हैं...
शंख के शेप का इंद्रधनुषी घर
यह सीशैल हाउस मैक्सिको में स्थित है। इसकी एक दीवार पर रंग-बिरंगे माेजैक बने हुए हुए हैं, जो घर के अंदर इंद्रधनुषी रंग बिखेरते हैं। यह घर बाहर से जितना ब्यूटीफुल है, उससे कहीं बढ़कर है इसका इंटीरियर। इसके भीतर प्रवेश करते ही ऐसा लगता है, जैसे आप परीलोक में पहुंच गए हों।
भीतर से ऐसा है सीशैल हाउस
फ्लिनस्टोन हाउस
फ्लिनस्टोन नामक एक अमेरिकी टीवी एनिमेशन सीरियल से इंस्पायर यह घर और इसके भीतर की तमाम चीजें पत्थर से बनी हुई दिखती हैं। इसमें एक बेडरूम और दो बाथरूम हैं। इसके मालिक डिक क्लार्क थे।
ग्लास हाउस
जापान में स्थित इस कांच के घर की सभी इंटीरियर और एक्सटीरियर वॉल्स ट्रांसपैरेंट ग्लास की बनी हैं। इस घर में एक ही जगह ट्रांसपैरेंट नहीं है और वह है बाथरूम।
स्केटबोर्ड हाउस
हैरानी की बात नहीं है कि इस घर का मालिक एक पूर्व स्केटर चैंपियन है। इस घर के अंदर और बाहर हर जगह स्केटिंग की जा सकती है।
बबल हाउस
इस बबल हाउस के मालिक है फैशन डिजाइनर पियरे कार्डिन। इस घर में तीन स्विमिंग पूल और एक 500 सीटों वाला एम्फीथिएटर। यहां से मेडिटर्नियन सी का जबरदस्त नजारा दिखता है।
कन्वर्टेड एयरोप्लेन हाउस
जोआन उसेरी के पास झील के किनारे एक मोबाइल हाउस हुआ करता था। लेकिन जब उसमें आग लग गई, तो उन्होंने एक पुराना बोइंग 727 विमान खरीदकर उसे घर का रूप दे दिया।
...और यह क्लिफ हाउसप्लानिंग के लेवल पर है
ऑस्ट्रेलियन हाउसिंग फर्म मॉडस्केप ने मॉड्यूलर रेसिडेंस का कॉन्सेप्ट दिया है, जिसे किसी भी चट्टान पर टांगा जा सकेगा। इस घर का ढांचा पहले से तैयार होगा, उसे सिर्फ फिट करना पड़ेगा।
क्लिफ हाउस का इंटीरियर
खड़ी चट्टान पर लगने वाले इस घर में चार मंजिलें होंगी और सबसे ऊपर, छत पर पार्किंग का स्पेस होगा। छत जमीन के बराबर होगी।

Post a Comment