Header Ads

घर के बाहर गेट पर लिखा था- यहां फैमिली रहती है... अंदर चलता था ये रैकेट


कोतवाली थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर रेड लाईट एरिया में चल रहे सेक्स रैकेट के छह ठिकानों पर पुलिस ने रेड मारा। विधि व्यवस्था डीएसपी सतीश कुमार के नेतृत्व में महिला थाना, कोतवाली, सिविल लाइन थाना की पुलिस के अलावे संस्था और मानव व्यापार निरोधक इकाई के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। छापेमारी के दौरान छह घरों से कुल 27 महिलाओं को पकड़ा गया।

 पुलिस के मुताबिक, मौके से तीन युवकों को भी अरेस्ट किया गया है। सभी अरेस्ट आरोपियों में से तीन से चार महिलाओं को रैकेट का सरगना बताया जा रहा है।

- पुलिस ने बताया कि ये कार्रवाई करीब पांच घंटे से अधिक चली। रैकेट में शामिल सभी महिलाओं को एक-एक कर छह ठिकानों से निकाला गया।

- इस दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया। रेड के बाद जिन छह मकानों से महिलाओं को पकड़ा गया, उसे देर शाम सील कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इन्हें कई दिनों से रैकेट की सूचना थी।
- उन्होंने बताया कि पकड़े जाने के डर से घर के नीचे मेन डोर पर लिख देते थे कि ऊपर फैमिली रहती है।
- पुलिस ने मुताबिक, सभी ठिकानों में पकड़ी गई महिलाएं और लड़कियां ऊपर के कमरे से बरामद की गई।
- रैकेट के संचालकों ने कस्टमर्स के लिए आलीशान कमरे बनवाए हुए थे।

- फिलहाल, पकड़ी गई महिलाओं को नारी निकेतन भेजा गया। वहीं संचालिकाओं को जेल भेजा जाएगा।
- मौके से पकड़े गए तीन युवकों को भी जेल भेजे की तैयारी चल रही है।

संस्था 'एक किरण आरोह' की अध्यक्ष रितुप्रिया ने गया के डीएम और एसएसपी को लिखित आवेदन देकर इसकी जानकारी दी थी।

- उन्होंने कहा था कि यह दुर्भाग्य है कि थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है।

- उधर, विधि व्यवस्था डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि सीनियर अधिकारी के निर्देश पर कोतवाली थाना अंतर्गत रेड लाईट एरिया में पुलिस की छापेमारी हुई।

- दो दर्जन के करीब महिलाओं को पकड़ा गया है। कुछ पुरुष भी मौके से पकड़े गए हैं, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।