धर्मेन्द्र की बेटी से श्वेता बच्चन तक, स्टार्स की ये बेटियां नहीं बनीं हीरोइन
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल 32 साल की हो गई हैं।
बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल 32 साल की हो गई हैं। 28 जुलाई 1985 को उनका जन्म मुंबई में हुआ था। सनी और बॉबी देओल अहाना के सौतेले भाई हैं। आहना अपने भाइयों सनी बॉबी और बड़ी बहन ईशा देओल की तरह पॉपुलर नहीं हैं, क्योंकि वो फिल्मों में नहीं आईं। हालांकि बावजूद इसके उन्होंने 2010 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। अहाना फेमस ओडिसी डांसर हैं। उन्होंने 2014 में बिजनेसमैन वैभव वोरा से शादी की। ये स्टार डॉटर्स भी रहीं फिल्मों से दूर...
अहाना अकेली ऐसी स्टार डॉटर नहीं हैं, जो फिल्मी दुनिया का हिस्सा होने के बावजूद एक्ट्रेस नहीं बनीं। उनके अलावा रिद्धिमा साहनी, रिया कपूर, शाहीन भट्ट, सुजैन खान, सबा खान, लैला खान और अलविरा अग्निहोत्री जैसी कई स्टार डॉटर्स हैं, जिन्होंने एक्टिंग को छोड़कर दूसरा करियर चुना और अपनी अलग पहचान बनाई। इस पैकेज में हम बता रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स की ऐसी ही बेटियों के बारे में जो एक्ट्रेस नहीं बनीं।
ऋषि और नीतू कपूर की बड़ी बेटी और रणबीर कपूर की सिस्टर रिद्धिमा कपूर साहनी इंटीरियर और फैशन डिजाइनर हैं। उनकी खुद की ज्वैलरी लाइन है। वे अपनी मां नीतू सिंह के साथ फोटोशूट भी करवा चुकी हैं। रिद्धिमा ने साल 2006 में अपने चाइल्डहुड फ्रेंड और बिजनेस मैन भारत साहनी से शादी की थी। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम समारा है।
संजय खान की बेटी सुजैन खान ने ऋतिक रोशन से शादी की थी, लेकिन वो कभी भी फिल्मों का हिस्सा नहीं रहीं। इसके बजाय वो इंटीरियर डिजाइनर बनीं। एक्टिंग से दूर होने के बावजूद सुजैन इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने कई सेलिब्रिटीज के घरों की इंटीरियर डिजाइनिंग की है। सुजैन के ऋदान और ऋहान नाम के दो बच्चे हैं। ऋतिक से उनका तलाक हो चुका है।
अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया एक्ट्रेस न सही, लेकिन फिल्म प्रोड्यूसर और फैशन डिजाइनर जरूर हैं। उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करियर फिल्म 'वेकअप सिड' से शुरू किया था। बतौर प्रोड्यूसर 'आयशा' उनकी पहली फिल्म थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'खूबसूरत' भी प्रोड्यूस की थी।
शर्मिला टैगोर की छोटी बेटी सोहा अली खान लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं, लेकिन उनकी बड़ी बेटी सबा अली खान फिल्मों से बहुत दूर हैं। सबा ज्वैलरी डिजाइनर हैं और खुद का बिजनेस करती हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले एक डायमंड चेन भी शुरू की है। यहां तक कि सैफ ने भी करीना के बर्थडे पर उनके लिए एक खूबसूरत का डायमंड सेट डिजाइन करने के लिए सबा को कहा था।
महेश भट्ट और सोनी राजदान की बड़ी बेटी शाहीन भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म 'राज-3' से शुरू की थी। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म 'जिस्म-2' और 'जहर' के कुछ सीन भी लिखे हैं। शाहीन अक्सर अपनी बहन आलिया के साथ इवेंट्स में नजर आती हैं लेकिन वो एक्टिंग में नहीं उतरना चाहतीं। वो अभी 28 साल की हैं।
फिरोज खान की बेटी और फरदीन खान की बहन लैला खान भी बॉलीवुड से दूर रहीं। वह एक पेंटिंग आर्टिस्ट हैं। उन्होंने अपनी पहली एग्जीबिशन दिल्ली में लगाई थी। लैला की पेंटिंग्स को देश-विदेश में कई जगह तारीफ मिल चुकी है। लैला ने पहली शादी रोहित राजपाल (1998) से की थी, लेकिन कुछ सालों बाद ही दोनों अलग हो गए। रोहित से अलग होने के बाद लैला ने साल 2010 में फरहान फर्नीचरवाला से शादी की।
सलमान खान की बहन और सलीम-सुशीला की बेटी अलविरा पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर और फैशन डिजाइनर हैं। वो फिल्म 'बॉडीगार्ड' की को-प्रोड्यूसर भी रही हैं। अलविरा ने एक्टर अतुल अग्निहोत्री से शादी की है और उनके दो बच्चे अलिजेह और अयान हैं।
बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर को पसंद नहीं था कि उनकी बेटियां फिल्मों में काम करें। राजकपूर की 2 बेटियां हैं रितु नंदा और रीमा जैन। रितु एक इश्योरेंस कंपनी चलाती हैं जबकि रीमा भी फिल्मों से दूर ही रहीं। कहा जाता है कि कभी रीमा कपूर और राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव की सगाई हो चुकी थी और दोनों की शादी होने वाली थी। लेकिन तब कुमार गौरव ‘लव स्टोरी’ की एक्ट्रेस विजेयता पंडित को दिल दे बैठे थे, जिसकी वजह से ये शादी टूट गई।


Post a Comment