जब सारी दुनिया खत्म हो जाएगी, तब भी जिंदा रहेगा ये अनोखा जीव
इंसान खुद को प्रकृति की सर्वश्रेष्ठ रचना मानता है। लेकिन सच तो यह है कि धरती पर परिस्थितियां थोड़ी-सी भी बदलने लगें, तो इंसान के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगता है, फिर चाहे वह ग्लोबल वॉर्मिंग हो या फिर हवा में ऑक्सीजन की कमी। लेकिन इसी धरती पर एक छोटा-सा जीव भी है, जो कठिन से कठिन हालात में जिंदा रहने का दम रखता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने रिचर्स के बाद बताया है कि जब इंसानों सहित धरती के सभी जीव-जंतु और प्लांट्स खत्म हो जाएंगे, तब भी यह माइक्रो एनिमल बचा रहेगा। ऐसा है यह जीव
-इस जीव का नाम है टार्डिग्रेड्स। इसे वाटर बीयर, स्पेस बीयर और मॉस पिग्लेट्स भी कहा जाता है। यह पानी में पाया जाता है।
-यह एनिमल है, लेकिन बहुत छोटा। इसलिए इसे माइक्रो एनिमल कहा जाता है। इसका आकार सिर्फ आधा मिलीमीटर होता है। यानी इसे ठीक ढंग से देखने के लिए माइक्रोस्कोप की जरूरत पड़ेगी।
-ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने पाया कि टार्डिग्रेड्स मुश्किल हालात में भी सर्वाइव कर सकता है। यह हवा और खाना-पानी के बिना भी 30 साल तक जीवित रह सकता है। यही नहीं, यह 150 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी जिंदा रहेगा। टार्डिग्रेड्स समुद्र की गहराइयों से लेकर अंतरिक्ष के वैक्यूम में भी जिंदा रह सकता है।
-इसका मतलब है कि जब धरती का तापमान बढ़ने लगेगा और सारे जीव और पौधे एक-एक कर विलुप्त होने लगेंगे, तब भी टार्डिग्रेड्स सबसे अंत तक बचा रहेगा।
-आठ पैरों वाले इस छोटे-से जीव का औसत जीवनकाल 60 साल होता है। टार्डिग्रेड्स की खोज जर्मन जूलॉलिस्ट जॉन ऑगस्ट एफ्रेम गोएज ने 1773 में की थी।
-इसकी खूबियों के बारे में पता लगने के बाद एलियंस के मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है। साइंटिस्ट्स का कहना है कि जब धरती की सामान्य परिस्थितयों में भी ऐसा जीव पनप सकता है, जो बेहद मुश्किल हालात में भी बचा रह जाए, तो फिर चंद्रमा और मंगल ग्रह की परिस्थितियों में भी इस तरह के जीव-जंतु हो सकते हैं।


Post a Comment