22 साल बड़े स्टार से था इस एक्ट्रेस को प्यार, बोल्ड सीन्स ने बिगाड़ा करियर
28 जुलाई, 1972 को श्रीनगर में जन्मी आयशा 45 साल की हो चुकी हैं।
90s में बॉलीवुड की टॉप और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक रहीं आयशा जुल्का 28 जुलाई को 45 साल की हो चुकी हैं। फिल्मों में आयशा की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ खूब जमी और उनके अफेयर के चर्चे भी काफी रहे।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आयशा, अक्षय को लेकर सीरियस थीं, लेकिन अक्षय उस वक्त सीरियस रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में उनका अक्षय के रहा अफेयर कुछ टाइम बाद खत्म हो गया। 22 साल बड़े इस स्टार्स की गर्लफ्रेंड रहीं आयशा...
- अपने करियर के ढलान पर आयशा की जोड़ी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के साथ बनी।
- मिथुन आयशा से 22 साल बड़े थे दोनों ने 'दलाल'(1993) में काम किया और इनका अफेयर शुरु हो गया।
- कहा तो ये भी जाता है कि अफेयर की खबरों के बीच ये कपल लिव इन रिलेशन में भी रहने लगा था।
- वहीं बात अगर इस फिल्म की करें तो इसके डबल मीनिंग गानों और बोल्ड सीन को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सीज भी हुई थी।
- आयशा ने आरोप भी लगाया था कि उनकी जानकारी के बिना ये सीन्स फिल्माए गए।
- बोल्डनेस का यह मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था और इसके बाद आयशा का करियर लगभग खत्म हो गया।
नाना पाटेकर के साथ भी रहा अफेयर
- आयशा जुल्का ने हमेशा अपनी इमेज को क्लीन एक्ट्रेस बनाए रखने की पूरी कोशिश की लेकिन 2003 में नाना पाटेकर के साथ आई उनकी फिल्म 'आंच' में उन्होंने काफी बोल्ड सीन्स किए।
- बताया जाता है कि आयशा और नाना पाटेकर लिव इन रिलेशन में भी रहे हैं।
- नाना के बुरे बर्ताव से तंग आकर आयशा ने ये रिश्ता खत्म कर दिया था।
- बता दें, आयशा का एक्टर अरमान कोहली से भी लंबे टाइम तक अफेयर रहा है।
11 साल की उम्र में किया डेब्यू
- आयशा ने 11 साल की उम्र में फिल्म 'कैसे कैसे लोग' (1983) से अपना करियर शुरू किया था।
- आयशा ने अपने 27 सालों के लंबे करियर में लगभग 52 फिल्मों में काम किया।
- जो जीता वही सिंकदर' में आमिर खान की बचपन की दोस्त अंजलि के रोल में सबका दिल जीतने वाली आयशा को लोगों ने खूब पसंद किया था।
- आयशा की कामयाब फिल्मों में 'बलमा', 'रंग' और 'वक्त हमारा है' भी शामिल हैं।
- आयशा ने अक्षय, नाना पाटेकर और मिथुन चक्रवर्ती के अलावा आमिर खान, सलमान खान, कमल हासन और अजय देवगन जैसे कई स्टार्स के साथ काम किया था।
- उन्होंने चाची 420 जैसी कई फिल्मों में कैमियो भी किया है।
आयशा ने 2003 में कंस्ट्रक्शन टायकून समीर वाशी से शादी कर ली। दोनों की एक बेटी भी है।
- अब आयशा अपने पति के साथ कंस्ट्रक्शन, स्पा और अपनी खुद की क्लोदिंग लाइन (Additions) जैसे कई बिजनेस संभाल रही हैं।
- आयशा ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड छोड़ने के सवाल पर कहा था कि करियर खत्म करने के लिए फिल्मों के फ्लॉप होने का इंतजार करने से बेहतर है सही समय पर आगे बढ़ जाना।


Post a Comment